फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है आखिरी तारीख: ध्यान से पैन कार्ड को आधार से करा लें लिंक, वरना लग सकता है भारी भरकम जुर्माना

Thu, 31 Mar 2022 07:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
हमारे पास जितने भी दस्तावेज मौजूद हैं, उनमें से आधार कार्ड और पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज माने जाते हैं। बैंक के कामों से लेकर, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक जैसे अन्य कामों में इन दोनों दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इसलिए लगभग सभी लोगों के पास ये दोनों दस्तावेज हैं। वहीं, आधार कार्ड को अब लगभग सभी कामों के लिए जरूरी कर दिया गया है। ऐसा ही एक काम पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना है। दरअसल, अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जहां एक तरफ कई लोग ये काम कर चुके हैं, तो अब भी काफी संख्या में लोग ऐसे हैं जिन्होंने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है। लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है और आपके कई काम तक अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : amar ujala
आज आखिरी तारीख
  • पैन कार्ड को अगर आपने अब तक आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं कराया है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आज यानी 31 मार्च 2022 इसकी आखिरी तारीख है। इसलिए आज ही बिना देरी के इस काम को निपटा लें, ताकि आपको दिक्कत न हो और आपका कोई काम न रूके।
विज्ञापन

3 of 6
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
लग सकता है जुर्माना
  • अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं कराते हैं, तो आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय घोषित किया जा सकता है। ऐसे में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 272बी के तहत निष्क्रिय पैन कार्ड रखने पर आपके ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है।

4 of 6
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
ये रहा पैन को आधार कार्ड से लिंक करने का ऑनलाइन तरीका:-

स्टेप 1
  • आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं कराया है, तो आज इसकी आखिरी तारीख है। ऐसे में आपको सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindia.gov.in/pages/pan.aspx पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 6
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद यहां पर आपको 'लिंक आधार' वाला विकल्प नजर आएगा, जिस पर क्लिक करें। अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है और आखिर में लिंक आधार वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें