फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: पैन कार्ड-आधार लिंक नहीं है तो कौन से काम अटक सकते हैं? यहां देखें लिस्ट

Tue, 13 Oct 2026 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PAN-Aadhaar Link: पैन-आधार लिंक नहीं होने पर पात्र व्यक्तियों का पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे टैक्स रिफंड और अधिक दर पर टीडीएस कटने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाना जरूरी होता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक? - फोटो : Amar Ujala AI
PAN-Aadhaar Link Status: आज के समय में पैन कार्ड केवल आयकर रिटर्न भरने के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग और कई अन्य वित्तीय कामों के लिए भी जरूरी दस्तावेज है। वहीं, आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान और सत्यापन के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक, जिन लोगों के लिए पैन-आधार लिंक करना अनिवार्य है और जिन्होंने निर्धारित समय सीमा तक ऐसा नहीं किया, उनका पैन निष्क्रिय हो सकता है। हालांकि, कुछ कैटेगरी के लोगों को इस नियम से छूट भी मिली हुई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पैन-आधार लिंक के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक? - फोटो : Adobe Stock
पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होने पर क्या होंगी परेशानियां?
  • अगर आपका पैन निष्क्रिय हो गया है, तो सबसे पहले आयकर से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं
  • ऐसे पैन पर मिलने वाला टैक्स रिफंड रोका जा सकता है
  • इसके अलावा पैन कार्ड दोबारा सक्रिय होने तक रिफंड की अवधि के लिए ब्याज भी नहीं मिलेगा
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक? - फोटो : Adobe Stock
  • कुछ मामलों में आपकी आय से टैक्स की कटौती यानी टीडीएस अधिक दर पर हो सकती है
  • इसी तरह जहां लागू हो वहां टैक्स कलेक्शन एट सोर्स यानी टीसीएस भी अधिक दर पर किया जा सकता है
  • पैन निष्क्रिय होने पर कुछ वित्तीय लेनदेन और केवाईसी से जुड़े कामों में भी परेशानी आ सकती है

4 of 5
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक? - फोटो : Adobe Stock
पैन-आधार लिंकिंग का स्टेटस कैसे चेक करें?

पहला स्टेप
  • आप घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाएं
  • फिर होम पेज पर Quick Links सेक्शन में 'Link Aadhaar Status' वाला विकल्प चुनें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आपका भी नहीं है पैन-आधार कार्ड लिंक? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • अब अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद 'View Link Aadhaar Status' पर क्लिक करें
  • ऐसे में स्क्रीन पर आपको लिंकिंग से जुड़ी स्थिति दिखाई देगी
  • अगर पैन और आधार कार्ड पहले से लिंक हैं, तो इसकी जानकारी यहां पर मिल जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें