Pan Card Link With Aadhaar Card: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे आपको लगभग उन सभी की कभी न कभी जरूरत पड़ती ही होगी। फिर चाहे वो सरकारी काम के लिए हो या फिर गैर-सरकारी काम के लिए हो। इन दस्तावेजों में आपका राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि शामिल हैं। बात अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड की करें, तो ये दोनों ही अब जरूरी दस्तावेज है और अब तो इन्हें लिंक भी करवाना है। इसको लेकर पहले ही सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया था कि ये करवाना अनिवार्य है। वरना आपका पैन कार्ड निष्क्रिय तक हो सकता है। हालांकि, अगर आप अपने आधार को पैन कार्ड से पहले ही लिंक करवा चुके हैं और आपको ये याद नहीं, तो आप इसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...