PAN Card: देश में कई लोगों के पास पैन कार्ड है। पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसमें हमारी कई महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होती हैं। वित्त से जुड़ी कई गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। पैन कार्ड को आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसमें दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है, जो कि हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है।
आज के समय नौकरी में प्रवेश करते समय, आयकर रिटर्न दाखिल करते समय, स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश आदि कई जगहों पर पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा जब कोई व्यक्ति लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करता है तो बैंक या फाइनेंशियल संस्था पैन कार्ड की मदद से व्यक्ति की वित्तीय स्थिति का आंकलन करती है।