फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Food: ट्रेन में पेंट्री कार है या नहीं, पर आप अपनी सीट पर मंगवा सकते हैं खाना; जानें तरीका

Sat, 03 May 2025 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Food App Se Kaise Khana Order Karein: अगर आप ट्रेन में अपनी सीट पर खाना मंगवाना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की फूड एप से खाना ऑर्डर कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे मंगवा सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
How to Order Food In Train: भारतीय रेलवे रोजाना लगभग सभी शहरों के लिए रोजाना ट्रेनों का संचालन करता है। अलग-अलग समय पर कई ट्रेनें चलाई जाती हैं ताकि यात्री अपने गंतव्य पर तय समय पर पहुंच जाएं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको एक टिकट बुक करवाना होता है और इसके बाद आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि सफर में आप खाना कैसे खाएंगे? तो इसके लिए ट्रेन में पेंट्री कार होती है और अगर आपकी ट्रेन में ये भी नहीं है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक ऐसा तरीका मंगवा रहे हैं जिससे आपको सफर के दौरान आसान से खाना मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे जान सकते हैं खाना ऑर्डर करने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे मंगवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 1
  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपको सफर के दौरान खाना मिल जाए तो ऐसा हो सकता है
  • इसके लिए आपको करना है कि सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप आदि में आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-केटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in खोलनी है
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे मंगवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर अपना पीएनआर नंबर भरना होता है
  • ये पीएनआर नंबर आपकी ट्रेन टिकट में होता है, जो यात्री की पहचान बताता है
  • फिर आपको वो स्टेशन चुनना है जहां पर आपको खाना मंगवाना है

4 of 5
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे मंगवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • स्टेशन चुनने के बाद आपको यहां पर कई सारे रेस्टोरेंट दिखेंगे
  • अपने हिसाब से या अपनी पसंद वाले रेस्टोरेंट को चुन लें
  • इसके बाद आपको रेस्टोरेंट का मेन्यू मिलेगा यानी जहां पर स्वादिष्ट खाना होता है
  • फिर आपको इसमें से अपनी पसंद का खाना चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे मंगवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • अब जब आप खाना चुन चुके हैं तो अब बारी है पेमेंट करने की
  • आप इसमें यूपीआई, ऑनलाइन से पेमेंट कर सकते हैं
  • आप कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन भी चुन सकते हैं
  • इसके बाद आपके द्वारा बताए गए स्टेशन पर आपका खाना आ जाता है और आपको गेट पर जाकर उसे रिसीव करना होता है।


नोट:- आप सुबह 6 बजे से लेकर राज 10 बजे तक ही खाना ऑर्डर कर सकते हैं और खाना ऑर्डर करने के लिए आपके पास ट्रेन टिकट होना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें