फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sale Alert: यहां मिल रहा है ऑनलाइन सस्ता सामान, सौदा तो फायदे का है लेकिन अलर्ट ना हुए तो कट जाएगी जेब

Thu, 25 Sep 2025 01:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Online Shopping Karte Time Kin Baato Ka Dhyan Rakhe: अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको चपत लग सकती है और आपका डाटा भी चोर हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
Online Shopping Scam Alert: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में शायद ही किसी के पास 2 मिनट का भी समय हो। लोग अपने कामों में इतने व्यस्त रहते हैं कि वे अपनों से ही कई-कई दिन या महीनों तक नहीं मिल पाते। ऐसे में अगर कोई फेस्टिवल आ जाए या उन्हें कहीं जाना है तो वो अपने अधिकतर काम ऑनलाइन ही निपटा लेते हैं। जैसे, शॉपिंग। वैसे तो आजकल अधिकतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, क्योंकि एक तो कहीं जाना नहीं पड़ता और कई तरह के ऑप्शन भी मिल जाते हैं। वहीं, अलग से सेल, डिस्काउंट आदि भी मिल जाते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि आपकी नाक के नीचे से आपका डाटा भी चोरी हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन आपकी कुछ गलतियों के कारण ऐसा हो सकता है। जैसे, कल से कुछ ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी फेस्टिवल सेल शुरू कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए थोड़ा सावधान रहना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे सेल की आड़ में जालसाज आपका पैसा और डाटा चोरी कर सकते हैं और आप इससे कैसे बच सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे चोरी होता है आपका डाटा:-

नंबर 1
  • कई वेबसाइट्स और एप ऐसी होती हैं जो नकली होती हैं, लेकिन ये देखने में बिल्कुल असली लगती हैं और आप जैसे ही यहां जाकर अपनी जानकारी फीड करते हैं तो ये आपकी बैंकिंग जानकारी चुरा लेते हैं। इसके बाद आपकी जानकारी के जरिए ये आपको चपत भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • जालसाज लोगों को ठगने के लि वायरस भी भेजते हैं। ये वायरस आपको किसी ऑफर, सेल आदि के नाम पर आपके ईमेल, सोशल मीडिया, मैसेज आदि के जरिए भेजा जाता है। फिर आप जैसे ही इनके दिन लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपका डाटा चोरी किया जा सकता है।

4 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बच सकते हैं इनसे:-

पहला तरीका
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका डाटा चोरी न हो और आपको चपत भी न लगें, तो हमेशा विश्वसनीय और आधिकारिक एप या वेबसाइट से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें। किसी भी तरह की वेबसाइट या लिंक के जरिए शॉपिंग करने से बचें क्योंकि यहां आपका डाटा चुराया जा सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वे जिस वेबसाइट या एप से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, वहां अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी आदि सेव करके रख देते हैं। ऐसा गलती से भी न करें क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका डाटा चोरी हो सकता है और वेबसाइट हैक होने पर आपको चपत भी लग सकती है। इसलिए हमेशा हर बार मैनुअली ही कार्ड की जानकारी भरें और उसे कभी सेव न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें