Fraud Alert: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। कपड़े खरीदने हों, मोबाइल या घरेलू सामान मंगाना हो, ज्यादातर लोग घर बैठे ऑर्डर करना पसंद करते हैं। ऑनलाइन खरीदारी ने लोगों का समय और मेहनत जरूर बचाई है, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ा है।
दरअसल, साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। कई बार एक छोटी सी लापरवाही बैंक खाते से पैसे निकलने की वजह बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ गलतियों से बचा जाए। वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...