फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Shopping Fraud Alert: ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ध्यान दें, ये 4 गलतियां आप न करें; वरना हो सकती है ठगी

Tue, 07 Jul 2026 08:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Online Shopping Fraud Se Kaise Bachein: क्या आप जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय की गई किन 4 गलतियों के कारण आपके साथ फ्रॉड हो सकता है? चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
Online Shopping Alert: आज के समय में एक बड़ी तबका ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भर नजर आता है। लोगों को कहीं जाना नहीं पड़ता और अपनी पसंद की चीज घर पर ही मिल जाती है। साथ ही इसमें रिटर्न का ऑप्शन भी लोगों को पसंद आता है।

पर क्या आप जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है? क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। चलिए जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
बैंकिंग डिटेल सेव करने से बचें
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी बैंकिंग डिटेल शॉपिंग एप या वेबसाइट पर सेव कर देते हैं
  • जैसे- क्रेडिट-डेबिट कार्ड नंबर आदि
  • पर ये गलती न करें, क्योंकि ऐसे में आपकी बैंकिंग जानकारी खतरे में पड़ सकती है
  • इसलिए जब शॉपिंग करें तभी डिटेल भरें और उसे सेव न करें
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
अनजाने लिंक पर क्लिक न करें
  • कई बार व्हाट्सएप, मैसेज आदि पर शॉपिंग लिंक आते हैं
  • इन लिंक के साथ मैसेज होता है, जो बताता है कि इस लिंक से शॉपिंग करने पर अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है
  • पर ऐसी गलती न करें और इस लिंक पर क्लिक न करें
  • वरना आपके साथ ठगी हो सकती है, क्योंकि ये लिंक फेक होते हैं और इन्हें स्कैमर्स लोगों को भेजते हैं

4 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
हर किसी एप पर विश्वास नहीं
  • कई एप ऐसे हैं जो फेक होते हैं
  • इसे बचकर रहें और इनसे कभी खरीदारी न करें
  • कई एप आपसे पहले पैसे ले लेते हैं और फिर चंपत हो जाते हैं
  • इसलिए हमेशा विश्वसनीय एप से ही खरीदारी करें और कोशिश करें कि कैश ऑन डिलवरी ऑर्डर करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
कैशबैक और ऑफर्स से जरा बचकर
  • आजकल सोशल मीडिया का जमाना है
  • ऐसे में जालसाज आपको कैशबैक और लुभावने ऑफर्स भेजते हैं
  • इसलिए इन पर विश्वास न करें
  • वरना आपके साथ ठगी हो सकती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें