फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Medicine Tips: ऑनलाइन दवाई मंगवाते समय न भूलें ये 4 बातें, नंबर 3 वाली सबसे जरूरी

Wed, 10 Sep 2025 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Buy Medicines Safely Online: अगर आप भी ऑनलाइन दवा खरीदते हैं या खरीदने वाले हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको नकली दवा मिल सकती है और आपको कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन दवाई मंगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
Online Medicines Buying Tips: हम जब भी बीमार पड़ते हैं तो हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है ताकि, वे हमें देखें और बीमारी को समझकर हमें दवा दें। वहीं, कई बार बीमारी काफी गंभीर भी होती है जिसके कारण हमें इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं, कई दवाओं का सेवन करना पड़ता है या कई बार तो बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ता है। वहीं, जब डॉक्टर मरीज के लिए दवा लिखकर देता है तो लोग अपने नजदीकी केमिस्ट यानी दवा विक्रेता से वो दवाई ले लेते हैं।

पर आजकल देखने में ये भी आता है कि एक बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन दवा मंगवा लेते हैं। वहीं, कई बार जब ऑफलाइन दवाई नहीं मिल पाती तब भी लोगों को ऑनलाइन ही दवा मंगवानी पड़ जाती है। ऐसे में आपको इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना ऑनलाइन दवा मंगवाते समय आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में ये जान सकते हैं कि आपको ऑनलाइन दवाईयां खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन दवाई मंगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन दवा मंगवाते समय इन बातों का रखें विशेष:-

दवाई विश्वसनीय एप-वेबसाइट से खरीदें
  • आप अगर ऑनलाइन दवाई मंगवा रहे हैं तो आपको हमेशा विश्वसनीय एप या विश्वसनीय वेबसाइट से ही दवाई खरीदें। किसी भी एप-वेबसाइट से दवा खरीदने से बचें, क्योंकि कई जगह से आपको नकली दवाएं भी मिल सकती है। इसलिए हमेशा विश्वसनीय जगह से दवाई ऑर्डर करें।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन दवाई मंगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
दवाओं का बिल लेना न भूलें
  • जब भी दवा ऑनलाइन ऑर्डर करें तो उसका बिल जरूर लें। ये बिल इसलिए जरूरी होता है कि अगर आपको दवाओं में कोई दिक्कत आती है या किसी तरह की जानकारी चेक करनी होती है, तो आपके पास प्रूफ होता है कि आपने दवा कहां से मंगाई हैं। इसलिए बिल लेना न भूलें और इसे अपने पास रखें।

4 of 5
ऑनलाइन दवाई मंगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
नकली जगह से बचकर
  • कई एप या वेबसाइट ऐसी हैं जो फेक होती हैं या कई एप आपको भारी डिस्काउंट जैसे ऑफर्स देती है आदि। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आपको ऐसी एप या वेबसाइट से किसी डिस्काउंट के चक्कर में दवाई ऑर्डर करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन दवाई मंगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
दवाइयों की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
  • ऑनलाइन दवाई ऑनलाइन मंगवाना आसान है, लेकिन इनकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। आपने जो दवाइयां मंगवाई हैं वो एक्सपायरी तो नहीं है, ये चेक करें और साथ ही ये भी देखें कि जिस कंपनी की दवा आपको चाहिए वो दवाई आई है या नहीं आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें