फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Fraud Alert: बचना है फ्रॉड से तो ऐसे बना सकते हैं इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर, जानें तरीके

Wed, 12 Apr 2023 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : istock
Online Banking Fraud: समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ बदलता जा रहा है। काम करने के तरीके से लेकर अन्य चीजों तक लगभग सब कुछ बदल चुका है। उदाहरण के लिए पहले आप हर एक काम के लिए बैंक जाया करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जहां पहले पैसों के लिए बैंक में लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी, तो वहीं अब एटीएम से जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। इसी तरह किसी के पैसे भेजने के लिए भी अब बैंक नहीं जाना पड़ता है, क्योंकि आप इंटरनेट बैंकिंग की मदद से इस काम को मिनटों में कर सकते हैं। इसलिए अगर आप भी एक इंटरनेट बैंकिंग यूजर हैं, तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप इसे सिक्योर रखें क्योंकि जालसाज पलक झपकते ही आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं कि आप किन बातों का ध्यान रखकर अपनी नेट बैंकिंग को सिक्योर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : istock
इन तरीकों से कर सकते हैं अपनी नेट बैंकिंग को सिक्योर:-

मजबूत पासवर्ड
  • आप अपनी नेट बैंकिंग को एक मजबूत पासवर्ड बनाकर सिक्योर कर सकते हैं। हमेशा मजबूत पासवर्ड रखें। उदाहरण के लिए KioL!@%29487JI$*&!!@# ऐसा पासवर्ड रख सकते हैं। अपने नाम या 123456 जैसे पासवर्ड कभी न रखें।
विज्ञापन

3 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : istock
कहीं भी लॉगिन करने से बचें
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने दफ्तर के कंप्यूटर या लैपटॉप में, दोस्त के या अन्य जगहों के सिस्टम में अपनी नेट बैंकिंग को लॉगिन कर लेते हैं। ऐसा कभी न करें। सिक्योर बैंकिंग के लिए अपने मोबाइल या सिस्टम पर ही नेट बैंकिंग लॉगिन करें।

4 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : istock
आईडी पासवर्ड सेव न करें
  • आप जब भी कंप्यूटर/लैपटॉप या अपने मोबाइल के एप में नेट बैंकिंग लॉगिन करते हैं, तो ब्राउजर आपसे अपने आईडी और पासवर्ड को सेव करने को कहता है। इससे आपको हर बार लॉगिन करने के लिए आईडी-पासवर्ड नहीं भरना पड़ता। पर ऐसा न करें, हो सके तो हर बार खुद से आईडी पासवर्ड भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के तरीके - फोटो : istock
अपने बैंक का ही एप इस्तेमाल करें
  • इस बात का अच्छे से ध्यान रखें कि अगर आप नेट बैंकिंग को अपने मोबाइल में लॉगिन कर रहे हैं, तो इसके लिए अपने बैंक द्वारा जारी किए गए आधिकारिक एप पर ही लॉगिन करें। कई लोग ज्यादा फीचर के चक्कर में थर्ड पार्टी एप पर लॉगिन कर लेते हैं। ऐसा कभी न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें