फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One Nation One KYC: अब नहीं कराना होगा आपको बार-बार केवाईसी, सरकार करने जा रही है नया सिस्टम लागू

Sun, 30 Jan 2022 10:30 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अब नहीं कराना होगा आपको बार बार केवाईसी, सरकार करने जा रही है नया सिस्टम लागू - फोटो : istock
आज के इस डिजिटल युग में हमारे कई काम आसान बन गए हैं। बैंकिंग से लेकर कई सरकारी काम काज अब ऑनलाइन हो जाते हैं। ऐसे में हमारा काफी समय बचता है। वहीं दूसरी तरफ आज जिस तेजी से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी वजह से बैंक, पेटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि के लिए आपको केवाईसी कराना पड़ता है। वहीं म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी आपको केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसी कड़ी में एक नई खबर सामने निकलकर आ रही कि अब आपको बार-बार केवाईसी कराने की जरूरत नहीं होगी। इसको लेकर सरकार वन नेशन वन केवाईसी सिस्टम पर कार्य कर रही है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद केवाईसी करने और कराने वाले दोनों लोगों को ही फायदा होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 4
अब नहीं कराना होगा आपको बार बार केवाईसी, सरकार करने जा रही है नया सिस्टम लागू - फोटो : ANI
केवाईसी के इस सिंगल विंडो सिस्टम के लागू होने के बाद ग्राहकों का खाता खोलने की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। इसके अलावा उनको किसी तरह की परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इस नए सिस्टम का सुझाव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
अब नहीं कराना होगा आपको बार बार केवाईसी, सरकार करने जा रही है नया सिस्टम लागू - फोटो : ANI
सुझाव देते वक्त उन्होंने बताया कि इसको लेकर एक साझा प्लेटफॉर्म बनाने की जरूरत है, जिसका इस्तेमाल सभी संस्थान कर सकें। पीयूष गोयल का मानना है कि सिंगल विंडो केवाईसी सिस्टम लागू होने के बाद कंपनियों को ज्यादा ग्राहक मिलने की संभावना बढ़ेगी। इस नए सिस्टम के आने के बाद देश में आर्थिक सुधार भी होगा।
विज्ञापन

4 of 4
अब नहीं कराना होगा आपको बार बार केवाईसी, सरकार करने जा रही है नया सिस्टम लागू - फोटो : iStock
सिंगल विंडो केवाईसी सिस्टम लागू होने के बाद आपको बार बार अपनी केवाईसी कराने की जरूरत नहीं होगी। आपका काम एक बार में हो जाएगा। ये नई व्यवस्था साइबर फ्रॉड की घटनाओं को कम करने का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें