June Bank Holiday: बैंक से जुड़े अब अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंक की एप से आप लोन अप्लाई करने से लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाने जैसे दूसरे कई जरूरी काम बिना बैंक जाए कर सकते हैं।
हालांकि, कई काम ऐसे हैं जिनके लिए कई बार बैंक जाना पड़ता है। जैसे- खाता इनएक्टिव होने पर, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने समेत कई अन्य कामों के लिए बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इस सप्ताह यानी 22 जून से 28 जून के बीच बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे...