फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने मोबाइल को बेचने से पहले क्या सिर्फ फैक्ट्री रिसेट काफी है? डाटा सुरक्षित रखने के लिए करें ये 3 काम

Wed, 23 Sep 2026 07:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुराना मोबाइल बेचते समय सिर्फ फैक्ट्री रीसेट करना ही काफी नहीं है, कुछ जरूरी कदम पहले उठाना भी जरूरी है। अकाउंट, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड समेत निजी जानकारी को सुरक्षित तरीके से हटाकर ही फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
पुराना मोबाइल बेचते समय सिर्फ फैक्ट्री रीसेट कर देना ही काफी नहीं माना जाना चाहिए। फोन में मौजूद निजी डाटा, अकाउंट और जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए बिक्री से पहले कुछ जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी है। दरअसल, पुराना मोबाइल बेचने से पहले ज्यादातर लोग फोन को फैक्ट्री रीसेट कर देते हैं।

उन्हें लगता है कि इसके बाद फोन से उनकी सारी निजी जानकारी हट गई होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, फैक्ट्री रीसेट वास्तव में फोन के डाटा को हटाने का काम करता है, लेकिन फोन बेचने से पहले कुछ दूसरे जरूरी कदम भी पूरे करने चाहिए। वरना आपका गूगल या एप्पल अकाउंट या दूसरे जरूरी डाटा से जुड़ी जानकारी परेशानी का कारण बन सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
पुराना मोबाइल बेचने से पहले क्या काम करें?

सबसे पहले जरूरी डाटा का बैकअप लें
  • फोन बेचने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके जरूरी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और दूसरे डेटा का बैकअप बन चुका है या नहीं
  • गूगल के मुताबिक, फैक्ट्री रीसेट करने पर फोन में मौजूद डाटा मिट जाता है, जबकि गूगल अकाउंट में बैकअप किया गया डाटा बाद में वापस पाया जा सकता है
विज्ञापन

3 of 6
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
  • इसलिए नया फोन इस्तेमाल करने से पहले पुराने फोन का जरूरी डाटा ट्रांसफर कर लेना चाहिए
  • बैकअप की पुष्टि किए बिना फोन को रीसेट न करें

4 of 6
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
अकाउंट हटाना न भूलें
  • अगर आप एंड्रॉयड फोन बेच रहे हैं तो फोन से अपने गूगल अकाउंट को हटाना जरूरी है
  • गूगल की आधिकारिक गाइड के मुताबिक, पुराने एड्रॉयड डिवाइस में Settings के जरिए गूगल अकाउंट को रिमूव किया जा सकता है
  • इसके बाद फोन को फैक्ट्री रिसेट किया जा सकता है
विज्ञापन

5 of 6
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह आईफोन इस्तेमाल करने वालों को भी बिक्री से पहले एप्पल अकाउंट से साइन आउट करना चाहिए
  • एप्पल के मुताबिक, आईफोन बेचने से पहले iCloud और एप स्टोर से साइन आउट करके उसके बाद Erase All Content and Settings का इस्तेमाल करना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AdobeStock
सिम और मैमोरी कार्ड निकालना न भूलें 
  • फोन रीसेट करने के बाद भी सिम कार्ड या microSD कार्ड यानी मैमोरी कार्ड फोन में रह सकता है
  • इसलिए मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले सिम कार्ड निकाल लें
  • अगर फोन में microSD कार्ड लगा है तो उसे भी निकालना न भूलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें