फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Laptop: ऑफिस के लैपटॉप में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

Wed, 14 May 2025 02:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको ऑफिस के लैपटॉप में नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Office Laptop - फोटो : Adobe Stock
आज के समय हम में से अधिकतर लोग ऑफिस का काम कंपनी द्वारा दिए गए लैपटॉप में करते हैं। ऑफिस के लैपटॉप में प्रोजेक्ट की रिपोर्ट, क्लाइंट की जानकारी, कंपनी की कई तरह की गुप्त फाइलें या पर्सनल लॉगिन डिटेल्स होती हैं।

अगर आपके पास ऑफिस का दिया हुआ लैपटॉप है, तो उसका इस्तेमाल करते समय आपको कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आपके द्वारा ऑफिस के लैपटॉप का किया गया गलत इस्तेमाल आपकी नौकरी, लैपटॉप में मौजूद डाटा दोनों को खतरे में डाल सकता है। कई बार कुछ लोग ऑफिस के लैपटॉप में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे लैपटॉप पर साइबर अटैक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको ऑफिस के लैपटॉप में नहीं करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Office Laptop - फोटो : Adobe Stock

पर्सनल ब्राउजिंग

  • आपको अपने ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल पर्सनल ब्राउजिंग के लिए नहीं करना चाहिए।
  • इससे ऑफिस के लैपटॉप में साइबर मैलवेयर आ सकता है।
  • इसके अलाव आपको ऑफिस के लैपटॉप में फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी दूसरे सोशल मीडिया एप्लीकेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इससे डाटा लीक होने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Office Laptop - फोटो : Adobe Stock

पायरेटेड सॉफ्टवेयर

  • कई बार लोग अपने निजी कामों के लिए ऑफिस के लैपटॉप में पायरेटेड टूल्स या किसी सॉफ्टवेयर का क्रैक वर्जन इंस्टॉल कर देते हैं।
  • यह करने से हैकिंग और वायरस का खतरा बढ़ जाता है। 

4 of 5
Office Laptop - फोटो : Adobe Stock

पर्सनल डाटा न करें सेव

  • आपको ऑफिस के लैपटॉप में पर्सनल डाटा जैसे अपनी फोटो, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट या कोई निजी फाइल सेव नहीं करनी चाहिए।
  • डिवाइस को जब आप ऑफिस में जमा करेंगे, तो आपकी पहचान के चोरी होने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Office Laptop - फोटो : Adobe Stock

अनवेरिफाइड पेन ड्राइव या हार्ड डिस्क न लगाएं

  • आपको ऑफिस के लैपटॉप में अनवेरिफाइड या कहें किसी बाहरी पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क या डिवाइस को बिना स्कैन किए लैपटॉप में नहीं लगाना चाहिए।
  • ऐसा करने से लैपटॉप में वायरस या ट्रोजन घुस सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें