आज के इस डिजिटल युग में कई लोग अपने ऑफिस से जुड़ा काम लैपटॉप पर करते हैं। कई कंपनियां ऑफिस के काम को कराने के लिए कर्मचारियों को लैपटॉप देती हैं। लैपटॉप की मदद से आप कहीं से भी ऑफिस से जुड़ा कामकाज कर सकते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ कर्मचारी ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पर्सनल ब्राउजिंग करना, अनवेरिफाइड एप्स डाउनलोड करना, पेंड्राइव या अन्य डिवाइस को बिना स्कैन किए कनेक्ट करना, पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट का लॉगिन करना आदि चीजें साइबर सिक्योरिटी के लिहाज से देखें तो खतरनाक है। ऐसा करने से लैपटॉप में वायरस आ सकता है और कंपनी का संवेदनशील डाटा लीक हो सकता है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय नहीं करनी चाहिए।