फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Domicile Certificate: क्या है निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया? जानें यहां

Wed, 14 May 2025 01:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Niwas Praman Patra Kaise Banta Hai: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
document computer - फोटो : Adobe Stock
Niwas Praman Patra Kaise Banta Hai: निवास प्रमाण पत्र एक जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए, सरकारी नौकरी में आवेदन करते समय आदि कई जगहों पर निवास प्रमाण पत्र की मांग की जाती है। निवास प्रमाण पत्र को डोमिसाइल सर्टिफिकेट के नाम से भी जाना जाता है। निवास प्रमाण पत्र इस बात को प्रमाणित करने का काम करता है कि व्यक्ति किसी विशेष राज्य, जिले या क्षेत्र का निवासी है। आज के समय स्थानीयता के आधार पर कई सुविधाएं दी जाती हैं।

इस कारण निवास प्रमाण पत्र का आपके पास होना जरूरी है। कई बार कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला करवाते समय भी इस दस्तावेज की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock

निवास प्रमाण पत्र बनवाने की क्या है प्रक्रिया?

  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट को बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है।
  • इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
  • निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock
  • जनसेवा केंद्र पर आपको अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी कार्ड आदि को लेकर जाना है।
  • जनसेवा केंद्र पर बैठा व्यक्ति ई डिस्ट्रीक पोर्टल पर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके आपके दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करेगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद फीस की पेमेंट करके फॉर्म को सबमिट कर देगा। इस दौरान आपको अपना आवेदन संख्या नोट करके रख लेना है।
  • आवेदन संख्या की मदद से आप अपने स्टेटस को ट्रैक कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
  • आवेदन करने के बाद आपके दस्तावेजों की तहशील में जांच की जाएगी।
  • अगर सब कुछ ठीक रहता है तो कुछ दिनों के बाद आपका निवास प्रमाण पत्र बनकर आ जाएगा।
  • जनसेवा केंद्र से आपको इसका प्रिंटआउट मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें