Free Toll Travel Myth vs Fact: सड़क पर सफर करते समय अक्सर लोगों के मन में कई तरह की बातें और भ्रम रहते हैं, जिनमें से एक बड़ा मिथक टोल प्लाजा को लेकर है। कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि टोल प्लाजा के पास रहने वाले स्थानीय निवासी अपनी पहचान पत्र दिखाकर बिल्कुल मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।
हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आइए इस लेख में जानते हैं कि टोल नियमों का सच क्या है और स्थानीय लोगों के लिए सच में क्या प्रावधान किए गए हैं।