फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: नए साल पर इस स्कीम में करें निवेश, पति-पत्नी दोनों को मिलेगी हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन

Wed, 01 Jan 2025 12:09 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2025: देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में अपना खाता खुलवाकर निवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना - फोटो : Amar Ujala
New Year 2025: नए साल के इस खास अवसर पर हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पति और पत्नी दोनों लोग निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित राशि हर महीने मिलती रहेगी।

देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में अपना खाता खुलवाकर निवेश कर रहे हैं। इसमें निवेश करने के बाद आपको गारंटीड पेंशन मिलेगी। इसकी गारंटी खुद सरकार दे रही है। इस स्कीम में आप अपने निवेश के आधार पर 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
अटल पेंशन योजना में अगर आप निवेश करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं। आप जिस उम्र में खाता खुलवाते हैं, उसी के आधार पर आपकी निवेश राशि को तय किया जाता है।  
विज्ञापन

3 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
अटल पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना जरूरी है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में अपना खाता खुलवाते हैं तो इस स्थिति में आपको हर महीने 210 रुपये यहां निवेश करना होगा। यह निवेश आपको तब तक करना है जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है। 

4 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। नए साल के इस खास अवसर पर अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं तो 60 की उम्र के बाद दोनों लोगों को हर महीने पांच-पांच हजार कुल दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
यह धनराशि रिटायरमेंट के बाद के समय आपकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का काम करेगी। अटल पेंशन योजना में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें