फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: नए साल में EPFO से जुड़े ये बदलाव हो सकते हैं लागू, शुरू हो सकती है एटीएम से पीएफ पैसे निकालने की सुविधा

Wed, 01 Jan 2025 12:13 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ नए साल से कई बड़े बदलाव कर सकता है। इन बदलावों का असर देश के करोड़ों पीएफ खाता धारकों के ऊपर पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 5
ईपीएफओ - फोटो : Amar Ujala

देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता है। पीएफ खाते में जमा पैसे नौकरीपेशा लोगों के रिटायरमेंट के बाद के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम करते हैं। कल से नए साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। नया साल कई नए बदलावों को लेकर आता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नए साल से ईपीएफओ से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव लागू कर सकता है। इन बदलावों का असर देश के करोड़ों पीएफ खाता धारकों के ऊपर पड़ेगा। अगले साल ईपीएफओ जिन नियमों में बदलाव कर सकता है, उनका उद्देश्य करोड़ों पीएफ खाताधारकों को ज्यादा सुविधा प्रदान करना है। इससे उनके रिटायरमेंट के फंड को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं नए साल से ईपीएफओ के किन-किन नियमों में बदलाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
ईपीएफओ - फोटो : Adobe Stock

एटीएम से पीएफ के पैसे निकालने में मिलेगी सुविधा

ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को एक खास तरह का एटीएम कार्ड देने की बात कही है। इस एटीएम कार्ड से ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को 24/7 फंड विड्रॉल की सुविधा मिलेगी। एटीएम से पीएफ के पैसे निकालने की यह सुविधा वित्त वर्ष 2025-26 में शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 5
ईपीएफओ - फोटो : AdobeStock

कॉन्ट्रीब्यूशन लिमिट में बदलाव

अगले साल पीएफ खाताधारकों की कंट्रीब्यूशन लिमिट में बदलाव हो सकता है। वर्तमान में कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ अकाउंट में कंट्रीब्यूट करता है।

4 of 5
ईपीएफओ - फोटो : AdobeStock

सरकार कर्मचारी की वास्तविक सैलरी के आधार पर कंट्रीब्यूशन देने पर विचार कर रही है। इससे कर्मचारी रिटायरमेंट के समय ज्यादा पैसे इकट्ठा कर सकेंगे और उन्हें हर महीने अधिक पेंशन भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईपीएफओ - फोटो : AdobeStock

इक्विटी में निवेश की सुविधा

अगले साल से ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स इक्विटी में निवेश कर सकते हैं। ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को इक्विटी में निवेश करने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इससे पीएफ खाताधारक अपने खाते को ज्यादा प्रभावशाली ढंग से मैनेज कर सकेंगे। इस बदलाव के कारण अधिक रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें