फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2025: कर रहे हैं न्यू ईयर पार्टी तो जरूर जान लें ये नियम, वरना नए साल पर जाना पड़ सकता है जेल

Wed, 01 Jan 2025 12:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy New Year 2025: New Year Celebration Guidelines: नए साल के मौके पर लोग अपनों के संग पार्टी करते हैं, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
Happy New Year 2025 Rules: भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लगभग हर दिन कोई न कोई दिन सेलिब्रेट किया जाता है। जैसे, पूरी दुनिया 31 दिसंबर को पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल का स्वागत करती है। इस दिन लोग अपने-अपने तरीके से नया साल मनाते हैं। जहां कई लोग अपने परिवार के संग घर पर रहकर नए साल का स्वागत करते हैं, तो वहीं कई लोग दोस्तों, परिवार या पार्टनर संग घूमने भी जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी नए साल के मौके पर कुछ करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कुछ बातों के बारे में जरूर जान लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
पहले तो इन चीजों से बचें:-
  • नए साल पर छुपकर कई जगहों पर रेव पार्टी का आयोजन किया जाता है। आपको इन पार्टियों का हिस्सा बनने से बचना चाहिए
  • इन पार्टियों में ड्रग्स का सेवन होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और पुलिस आप पर उचित कार्रवाई कर सकती है
विज्ञापन

3 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप नए साल की पार्टी में ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़े जाते हैं और आपको जेल तक हो सकती है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत आप पर कार्रवाई हो सकती है जिसमें जमानत मिलना भी बेहद मुश्किल होता है। इसलिए जश्न मनाए, लेकिन किसी भी गलत गतिविधि में शामिल होने से बचें।

4 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
शराब पीकर ड्राइव नहीं
  • नए साल के मौके पर अगर आप शराब का सेवन करके गाड़ी चला रहे हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। ऐसे में आपका चालान कट सकता है और आपको जेल भी हो सकती है। इसलिए ऐसा न करें। अगर आप शराब पीकर ड्राइव करते हैं तो आपके ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है और आपको 6 महीने तक की जेल, जुर्माना या फिर दोनों भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
  • इतना जान लें कि शराब पीकर गाड़ी चलाना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। इसलिए अगर आप कहीं पार्टी में जा रहे हैं तो कैब का विकल्प चुन सकते हैं या कोई ऐसा व्यक्ति ड्राइव कर सकता है जिसने शराब का सेवन नहीं किया है। ऐसी स्थिति में न तो आपका चालान कटता है और न ही आपके ऊपर कोई कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें