IRCTC Tatkal Ticket Booking Speed Comparison: भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुक करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है। सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे स्लीपर श्रेणी की बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट पर अचानक लाखों लोगों का ट्रैफिक आ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि तत्काल टिकट की तेज बुकिंग के लिए नई IRCTC वेबसाइट बेहतर है या पुराना इंटरफेस?
रेलवे के नए सर्वर और अपग्रेटेड पोर्टल को खास तौर पर हाई ट्रैफिक और तेज गति से टिकट बुक करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। आइए इस लेख में समझते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर बुकिंग तेजी से होती है।