फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Rules From 1st July Today: ट्रेन-पासपोर्ट से लेकर आधार तक, जानें आज 1 जुलाई से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं

Wed, 01 Jul 2026 06:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Rules from 1 July 2026: आज यानी 1 जुलाई से कई चीजें बदल रही हैं यानी कई नए नियम लागू हो रहे हैं जिनका हमारे जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। आप यहां जान सकते हैं कि आज से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
1 जुलाई से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
July 2026 New Rules: आज से नया महीना लग गया है यानी जुलाई 2026 शुरू हो चुका है। ऐसे में नए महीने की शुरुआत से ही कई नए नियम भी लागू होते हैं। कई बदलाव होते हैं जिनका सीधा असर हमारे रोजमर्रा के कामों पर भी पड़ता है।

इसी क्रम में आज यानी 1 जुलाई 2026 से कई बदलाव हो रहे हैं। इसमें ट्रेन, पासपोर्ट से लेकर आधार जैसी कई जरूरी चीजें शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं 1 जुलाई से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
1 जुलाई से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं? - फोटो : AdobeStock
ट्रेन के नियमों में क्या बदलाव हो रहा है?
  • जहां पहले ट्रेन में बिना यात्रा करने पर यात्रा का पूरा किराया और 250 रुपये लगते थे, तो वहीं अब इसमें 500 रुपये का जुर्माना लगेगा
  • अगर कोई पुरुष महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो अब उस पर 2500 रुपये जुर्माना लगेगा
  • अगर किसी दूसरे यात्री की टिकट पर कोई यात्रा करता है, तो उस पर पूरा किराया और 500 रुपये जुर्माना लगेगा
विज्ञापन

3 of 7
1 जुलाई से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
आधार से जुड़े नियम में क्या बदलाव हो रहा है?
  • आज यानी 1 जुलाई से आधार कार्ड में ऑनलाइन मुफ्त में ईमेल आईडी अपडेट करवा सकते हैं
  • 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ईमेल आईडी को आधार में मुफ्त में अपडेट करवाया जा सकेगा 
  • मौजूदा समय में इसके लिए आपको जीएसटी सहित 75 रुपये का शुल्क देना होता है

पूरी जानकारी  के लिए यहां क्लिक करें

4 of 7
1 जुलाई से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Amar Ujala
पासपोर्ट में क्या-क्या बदल रहा है?
  • आज यानी 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनाना महंगा हो रहा है
  • सामान्य और तत्काल में से कोई भी पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको पहले से अधिक फीस देनी होगी
  • पासपोर्ट की बढ़ी हुई फीस जानने के लिए यहां क्लिक करें

पासपोर्ट की नई फीस जानने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

5 of 7
1 जुलाई से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख?
  • नए वित्तीय साल के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है
  • अगर आप 31 जुलाई 2026 के बाद रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : amarujala.com
RBI का नया नियम?
  • ग्राहकों को गलत जानकारी देकर या गुमराह करके वित्तीय उत्पाद बेचने वाले बैंकों पर अब भारतीय रिजर्व बैंक आज यानी 1 जुलाई से सख्ती कर रहा है 
  • आरबीआई के नए नियमों के अनुसार, यदि किसी ग्राहक को गलत तरीके से कोई प्रोडक्ट बेचा जाता है, तो वह पूरी तरह से रिफंड और नुकसान के मुआवजे का हकदार होगा
  • इसलिए कोई भी बैंक ऐसा नहीं कर सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
1 जुलाई से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
HDFC क्रेडिट कार्डधारकों के लिए क्या-क्या बदल रहा है?
  • क्या आपके पास HDFC बैंक का रेगोलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड है?
  • अगर हां, तो आपको घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का मुफ्त एक्सिस करने के लिए अब नया शुल्क देना होगा
  • बैंक की तरफ से कहा गया है कि, रेगैलिया गोल्ड कार्ड के ग्राहकों को अगली तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का लाभ उठाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें