फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Rules December: एलपीजी गैस कीमतों से लेकर आधार अपडेट के नियमों तक, 1 दिसंबर से लागू हुए ये बड़े बदलाव

Mon, 01 Dec 2025 12:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Rules 1st December: आज 1 दिसंबर से जो नए बदलाव लागू हुए हैं उनके बारे में आपको समझना जरूरी है, ताकि आप न केवल अपने बजट और योजनाओं को समय पर अपडेट कर सकें बल्कि भविष्य में होने वाली किसी प्रकार की असुविधा से भी अपने आप को बचा सकें।
विज्ञापन
1 of 6
New Rules Changed From 1st December 2025 - फोटो : AdobeStock
Rules Changed From 1st December: हर महीने की पहली तारीख नीतियों, दरों और कई प्रक्रियाओं में बदलाव लेकर आती है। आज 1 दिसंबर से कई अहम बदलाव लागू हुए हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है नहीं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज से कुछ बदलाव लागू हुए हैं, जो सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं, कर्मचारियों आदि लोगों को प्रभावित करने का काम करेंगे।

आज 1 दिसंबर से जो नए बदलाव लागू हुए हैं उनके बारे में आपको समझना जरूरी है, ताकि आप न केवल अपने बजट और योजनाओं को समय पर अपडेट कर सकें बल्कि भविष्य में होने वाली किसी प्रकार की असुविधा से भी अपने आप को बचा सकें। 1 दिसंबर से कौन कौन से बदलाव प्रभावी हो चुके हैं और वे आपके वित्तीय फैसलों को किस तरह से प्रभावित करने का काम करेंगे आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 


विज्ञापन

2 of 6
New Rules Changed From 1st December 2025 - फोटो : Adobe Stock

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गेस की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 दिसंबर से नए बदलाव लागू हो चुके हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। वहीं घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

3 of 6
New Rules Changed From 1st December 2025 - फोटो : Adobestock

आधार से जुड़े नियम

1 दिसंबर से आधार से जुड़ा एक नया नियम भी लागू हो चुका है। इसके तहत आप आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को ऑनलाइन भी भरा जा सकेगा। इसमें डाटा का सत्यापन पैन कार्ड, पासपोर्ट या किसी दूसरे जरूरी सरकारी रिकॉर्ड से किया जा सकेगा। हाल ही में आधार का नया भी लॉन्च किया गया था। 

Indian Railways: क्या स्कूल और कॉलेज के छात्रों को ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलती है छूट? जानिए क्या है नियम

4 of 6
New Rules Changed From 1st December 2025 - फोटो : AdobeStock

ट्रैफिक से जुड़े नियम

कई राज्यों ने ट्रैफिक से जुड़े कुछ नियम भी लागू किए हैं। अब ऑनलाइन चालान की पेमेंट करने पर आपको अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ सकती है। वहीं अगर आपके पास PUC प्रमाण पत्र नहीं है तो भारी जुर्माना देना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
New Rules Changed From 1st December 2025 - फोटो : Amar Ujala

EPFO

1 दिसंबर से ईपीएफओ ने कई नए बदलाव किए हैं। इसमें UAN-KYC लिंकिंग, ई-नॉमिनेशन, और मासिक पेंशन अपडेट के नियमों में बदलाव किए गए हैं।  वे कर्मचारी जो नॉमिनेशन पूरा नहीं कराते हैं उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  

Winter Tips: रूम हीटर के बिना भी कमरे को इन हैक्स से कर सकते हैं गर्म, तरीके हैं बेहद आसान
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई एमकैश सर्विस बंद

भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी एमकैश सेवा बंद कर दी है। यह सुविधा 1 दिसंबर से उपलब्ध नहीं होगी। बैंक ने घोषणा की है कि एमकैश के जरिए पैसे भेजने और क्लेम करने की सुविधा 30 नवंबर 2025 के बाद उपलब्ध नहीं होगी। एसबीआई ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे डिजिटल भुगतान के लिए अब अन्य विकल्पों जैसे यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें