New Labour Law For Full And Final Settlement: देश में एक बड़ी तबका ऐसा है जो नौकरीपेशा है। 9 टू 5 की जॉब करने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक नजर आती है, लेकिन नौकरी पाना भी लोगों के लिए किसी टास्क से कम नहीं होता। कंपनी में पद निकलते हैं 2-4, लेकिन इन पर आवेदन करने वाले कई लोग होते हैं। प्राइवेट नौकरी में तो इंटरव्यू क्लियर करना और उसके बाद एक अच्छी सैलरी मिलने जैसी चुनौतियों को पार करके आप नौकी पर चुने जाते हैं।
पर इस बात की कोई गारंटी नहीं कि कब आपकी नौकरी चली जाए। वही, कई लोग दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलने पर भी नौकरी छोड़ देते हैं। ऐसे में नौकरी छोड़ने के बाद एफएनएफ यानी फुल एंड फाइनल सेटलमेंट के लिए 30 से 60 दिनों तक का इंतजार करना पड़ जाता है, लेकिन अब ये नियम पूरी तरह बदल रहा है। सरकार नए लेबर कोड के तहत नया नियम लेकर आई है। तो चलिए जानते हैं नए नियम के मुताबिक, अब कितने दिन में आपको एफएनएफ के पैसे मिलेंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...