जब भी हम कोई नई गाड़ी शोरूम से घर लाते हैं, तो कंपनी हमें 500 से 1000 किलोमीटर के भीतर पहली सर्विसिंग कराने की सलाह देती है। कई लोग सोचते हैं कि इतनी जल्दी सर्विस की क्या जरूरत है, लेकिन यह आपकी गाड़ी की लंबी उम्र के लिए बहुत जरूरी होता है।
नई गाड़ी का इंजन जब शुरूआती दौर में चलता है, तो उसके कलपुर्जे आपस में रगड़ खाते हैं, जिससे धातु के छोटे-छोटे कण इंजन ऑयल में मिल जाते हैं। पहली सर्विसिंग इसी 'ब्रेक-इन' पीरियड की गंदगी को साफ करने और भविष्य में होने वाले बड़े खर्चों को रोकने के लिए की जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।