फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Baggage Rules: भारत आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बदल गई कस्टम लिमिट, जानें नियम

Tue, 03 Feb 2026 07:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में अतर्राष्ट्रीय सफर करके आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारत ने अपने बैगेज नियमों में बदलाव किए हैं, जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 5
New Baggage Rules - फोटो : Adobe Stock
भारत आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए बैगेज नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलने वाला है। नए नियमों के तहत ड्यूटी फ्री सामान लाने की सीमा बढ़ा दी गई है, ताकि यात्रियों को कस्टम्स पर कम परेशानी हो और नियम ज्यादा व्यावहारिक बन सकें। सरकार के इस फैसले से भारतीय निवासी, भारतीय मूल के लोग और कुछ श्रेणियों के विदेशी नागरिकों को राहत मिलेगी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 1 फरवरी को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें बदले हुए नियमों की जानकारी दी थी। इस कारण आपको यात्रा से पहले इन बदले हुए नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
New Baggage Rules - फोटो : Adobe Stock
संशोधित नियमों के अनुसार, भारतीय निवासी, भारतीय मूल के पर्यटक और वैध वीजा (टूरिस्ट वीजा को छोड़कर) पर भारत आने वाले विदेशी नागरिक अब 75,000 रुपये तक का सामान बिना ड्यूटी चुकाए ला सकते हैं। पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी, जिसे की अब बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
New Baggage Rules - फोटो : Adobe Stock
वहीं केवल टूरिस्ट वीजा पर आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। यह पहले 15,000 रुपये थी। सोने और कीमती धातुओं के आभूषणों को लेकर भी नियमों में बदलाव किया गया है। भारतीय निवासी या भारतीय मूल के व्यक्ति जो एक साल से अधिक समय तक विदेश में रह चुके हैं, वे व्यक्तिगत उपयोग के लिए सीमित मात्रा में सोने के आभूषण ड्यूटी-फ्री ला सकते हैं।

4 of 5
New Baggage Rules - फोटो : Adobe Stock
महिला यात्रियों के लिए यह सीमा अधिकतम 40 ग्राम और पुरुष यात्रियों के लिए 20 ग्राम तय की गई है। ध्यान दें कि आभूषण बिक्री के उद्देश्य से न लाए गए हों। हालांकि, कुछ अहम शर्तें लागू रहेंगी। ड्यूटी-फ्री छूट को यात्रियों के बीच जोड़ा या साझा नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Baggage Rules - फोटो : Adobe Stock
अतिरिक्त सिगरेट, तंबाकू, शराब, सोने-चांदी की छड़ें और बड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे टीवी इस छूट के दायरे में नहीं होंगे। वहीं मुद्रा लाने ले जाने के नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें