How To Use New Aadhaar Application: सरकार ने आधार कार्डधारकों की सुविधा के लिए एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है। बता दें कि आधार कार्ड का पुरानी एप mAadhaar को बंद कर दिया गया है। आधार एप को पेश किए जाने के बाद से आम लोगों के बीच लॉग-इन प्रक्रिया को लेकर कई तरह के सवाल और कंफ्यूजन बने हुए हैं। बहुत से लोगों के मन में यह डर है कि क्या नए एप का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें अपनी पुरानी डिटेल्स या दस्तावेज दोबारा ट्रांसफर करने होंगे?
चूंकि आधार आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील डिजिटल पहचान पत्र बन चुका है, इसलिए इससे जुड़ी किसी भी तकनीकी अपडेट को लेकर सतर्कता स्वाभाविक है। असल में नए एप की सुरक्षा प्रणाली और यूटिलिटी फीचर्स को पहले से कहीं अधिक एडवांस और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। आइए इस लेख में समझते हैं कि नए एप में लॉग-इन करने का तरीका क्या है और क्या आपको वाकई कोई डेटा ट्रांसफर करने की आवश्यकता है।