Screen Sharing Cyber Crime: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके जरिए हम अपनों से जुड़ने के साथ-साथ ऑनलाइन बैंकिंग का भी भरपूर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तकनीक के बढ़ने के साथ-साथ साइबर ठगों और स्कैमर्स ने लोगों को ठगने के नए-नए खतरनाक तरीके निकाल लिए हैं। आजकल अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल के जरिए लोगों को डराने या अपने झांसे में लेने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
ठग अक्सर खुद को पुलिस, बैंक अधिकारी या किसी बड़ी सरकारी एजेंसी का कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और लोगों को मानसिक रूप से इतना उलझा देते हैं कि वे घबराहट में बड़ी गलती कर बैठते हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसा संदिग्ध फोन या वीडियो कॉल आए, तो आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस तरह के स्कैम से कैसे बचना चाहिए।