Mistakes To Avoid After Sim Card Stolen: आज के दौर में मोबाइल सिम कार्ड सिर्फ कॉल करने का जरिया नहीं है, बल्कि आपके बैंक खाते, गूगल पे, पेटीएम और सोशल मीडिया की मेन चाबी है। ऐसे में सिम कार्ड खोने या चोरी होने पर ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और जानें अनजानें में कुछ ऐसी गंभीर गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका भारी नुकसान हो जाता है।
सिम कार्ड चोरी होने पर तुरंत एक्शन न लेना और पुलिस व बैंक को सूचित न करना सबसे भारी पड़ सकता है। आइए इस लेख में सरल भाषा में समझते हैं कि सिम गुम होने पर कौन सी गलतियों से बचना चाहिए और उसी नंबर का नया सिम पाने की सही प्रक्रिया क्या है।