फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में गाड़ी चलाते समय भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना एक सेकंड की चूक पड़ सकती है भारी

Tue, 17 Nov 2026 07:58 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • How to Use Fog Lights Properly: कोहरे में गाड़ी चलाते समय हमेशा हेडलाइट को लो बीम पर रखें और अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी रखें।
  • आगे चल रहे वाहनों से उचित दूरी बनाकर चलें तथा अचानक ब्रेक लगाने या लेन बदलने से पूरी तरह बचें।
विज्ञापन
1 of 5
कोहरे में गाड़ी चलाने के नियम - फोटो : AI
Driving in Fog Safety Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाने लगता है, जिससे सड़क पर विजिबिलिटी यानी देखने की क्षमता बेहद कम हो जाती है। ऐसे खतरनाक मौसम में जब सड़कों पर कुछ भी साफ नहीं दिखाई देता, तो जरा सी असावधानी या एक सेकंड की चूक भी भीषण सड़क हादसों का कारण बन सकती है।

बहुत से लोग कोहरे में भी गाड़ी चलाते समय आम दिनों की तरह ही लापरवाही बरतते हैं, जो कि उनकी और दूसरों की जान के लिए भारी जोखिम पैदा कर देता है। अगर आप भी सर्दियों के इस मौसम में सफर करने वाले हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कोहरे में गाड़ी चलाते समय कौन सी बड़ी गलतियां करने से बचना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हाई बीम लाइट क्यों न जलाएं? - फोटो : AI
हाई बीम लाइट क्यों न जलाएं?
  • कोहरे के दौरान गाड़ी की हेडलाइट को हमेशा लो बीम पर रखना चाहिए।
  • हाई बीम लाइट जलाने से कोहरे की बूंदों से रोशनी टकराकर वापस ड्राइवर की आंखों पर पड़ती है, जिससे आगे का रास्ता देखना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी की रफ्तार तेज क्यों न रखें? - फोटो : AI
गाड़ी की रफ्तार संतुलित रखें
  • खराब विजिबिलिटी वाले मौसम में कभी भी अपनी गाड़ी की स्पीड तेज नहीं रखनी चाहिए।
  • हमेशा आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें ताकि अचानक ब्रेक लगानी पड़े तो आप समय रहते अपनी गाड़ी को आसानी से नियंत्रित कर सकें।

4 of 5
डबल इंडिकेटर कब और क्यों चलाएं - फोटो : Adobestock
डबल इंडिकेटर कब और क्यों चलाएं?
  • सड़क पर घना कोहरा होने पर अपनी कार के सभी चारों इंडिकेटर यानी हजार लाइट ऑन रखें।
  • इसके अलावा अपनी लेन को कभी न बदलें और सड़क किनारे सफेद पट्टी या रिफ्लेक्टर को देखकर ही अपनी गाड़ी को सही दिशा में आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अचानक ब्रेक लगाने से कैसे बचें? - फोटो : AI
अचानक ब्रेक लगाने से कैसे बचें?
  • कोहरे के समय सड़क पर कभी भी अचानक ब्रेक लगाने या गाड़ी को बीच रास्ते में पार्क करने की गलती न करें।
  • अगर गाड़ी में कोई खराबी आ जाए, तो उसे सावधानी से सड़क से पूरी तरह नीचे उतारकर ही पार्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें