फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: कभी ईयरफोन की तार नहीं उलझेगी, अपनाएं ये कुछ तरीके

Fri, 25 Sep 2026 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईयरफोन की तार बार-बार उलझने से इसे निकालने में समय खराब होता है और तार पर अनावश्यक खिंचाव भी पड़ता है। कुछ आसान तरीकों से वायर वाले ईयरफोन को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है, जिससे तार के उलझने की परेशानी कम हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
ईयरफोन की तार बार-बार उलझ जाती है? - फोटो : Amar Ujala AI
आज भी कई लोग वायर वाले ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। इनकी सबसे आम परेशानी तार का बार-बार उलझ जाना है। जेब या बैग में ईयरफोन रखने के बाद जब जरूरत पड़ती है, तो तार गांठ की तरह उलझा मिलता है।

कई बार इसे सुलझाने में ही काफी समय लग जाता है। हालांकि, ईयरफोन की तार को सही तरीके से रखने की आदत डाल ली जाए तो इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए किसी खास गैजेट की भी जरूरत नहीं होती। चलिए जानते हैं ये कैसे सुलझेगी। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ईयरफोन की तार बार-बार उलझ जाती है? - फोटो : AI Generated
तार को गोल लपेटकर न रखें
  • अक्सर लोग ईयरफोन की पूरी तार को गोल-गोल लपेटकर जेब या बैग में रख देते हैं
  • ऐसा करने पर तार के दूसरे हिस्से आपस में फंस सकते हैं
  • इसके बजाय तार को ढीले तरीके से व्यवस्थित करें
  • इसे बहुत कसकर लपेटने से भी बचना चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
ईयरफोन की तार बार-बार उलझ जाती है? - फोटो : AI Generated
  • एक आसान तरीका यह है कि तार को उंगलियों के आसपास हल्के ढंग से लपेटें
  • इसके बाद ईयरफोन को बीच से निकालकर एक छोटा लूप बना दें
  • इससे तार खुलकर अलग-अलग दिशाओं में फैलने की संभावना कम होती है

4 of 5
ईयरफोन की तार बार-बार उलझ जाती है? - फोटो : AI Generated
ईयरफोन को इस तरह करें सुरक्षित
  • अगर ईयरफोन को बैग या जेब में रखना है, तो पहले दोनों ईयरबड को एक साथ रखें
  • इसके बाद तार को हल्के लूप में व्यवस्थित करें
  • तार को किसी छोटे क्लिप या केबल टाई से हल्के से बांधा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईयरफोन की तार बार-बार उलझ जाती है? - फोटो : AI Generated
  • ध्यान रखें कि क्लिप बहुत ज्यादा कसकर न लगाई जाए
  • ईयरफोन को बैग में खुला छोड़ने के बजाय किसी छोटे पाउच में रखना भी बेहतर तरीका है
  • इससे दूसरे सामान के साथ तार के फंसने की संभावना कम हो सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें