फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट से यात्रा करने वाले सावधान: एयरपोर्ट पर भूलकर न पकड़ें किसी का सामान, वरना हो सकती है जेल; जानें क्यों

Wed, 11 Nov 2026 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Airport Rules: अनजान व्यक्ति का बैग पकड़ने पर उसमें मौजूद प्रतिबंधित सामान को लेकर आपसे पूछताछ हो सकती है
  • किसी दूसरे का सामान अपने साथ ले जाने से पहले उसकी पूरी जानकारी और जिम्मेदारी समझना जरूरी है
विज्ञापन
1 of 5
एयरपोर्ट पर किसी अनजान व्यक्ति से सामान क्यों नहीं लेना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
एयरपोर्ट पर सफर के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है, जब कोई अनजान व्यक्ति आपसे मदद मांगता है। मसलन, वह कह सकता है कि उसका सामान थोड़ा भारी है या उसे किसी वजह से परेशानी हो रही है या वो वॉशरूम से आ रहा है आप उसका सामान 2 मिनट के लिए पकड़ लीजिए आदि।

ऐसे में आमतौर पर लोग मना नहीं करते और अंजान व्यक्ति का सामान पकड़ लेते हैं, लेकिन एयरपोर्ट जैसी संवेदनशील जगह पर अनजान व्यक्ति का सामान पकड़ना आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आपको जेल तक हो सकती है। इसलिए आपके लिए इससे जुड़ा नियम जानना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं एयरपोर्ट पर किसी अनजान यात्री का सामान क्यों नहीं पकड़ना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एयरपोर्ट पर किसी अनजान व्यक्ति से सामान क्यों नहीं लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
एयरपोर्ट पर क्यों नहीं पकड़ना चाहिए किसी अनजान व्यक्ति का सामान?
  • दरअसल, एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच की जाती है
  • इसका मकसद किसी भी प्रतिबंधित वस्तु या खतरनाक सामान को विमान तक पहुंचने से रोकना है
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एएआई भी यात्रियों को सलाह देता है कि वे किसी अनजान व्यक्ति से उड़ान में ले जाने के लिए कोई सामान न लें
  • ऐसा सामान प्रतिबंधित वस्तुओं या विस्फोटक से जुड़ा हो सकता है
विज्ञापन

3 of 5
एयरपोर्ट पर किसी अनजान व्यक्ति से सामान क्यों नहीं लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
बैग में मिल सकता है प्रतिबंधित सामान
  • कई बार तस्कर आम यात्रियों को अपना निशाना बनाते हैं
  • वे किसी को पैसे देने, मदद करने या दोस्ती का हवाला देकर अपने सामान को दूसरे व्यक्ति के जरिए ले जाने के लिए तैयार कर सकते हैं
  • यही नहीं मैं अभी शौचालय होकर आ रहा हूं आप मेरा बैग पकड़ लीजिए, ऐसा कहकर भी वे किसी को अपना बैग पकड़ा देते हैं
  • ऐसे बैग में नशीले पदार्थ, प्रतिबंधित दवाएं, हथियार या दूसरी गैरकानूनी चीजें हो सकती हैं
  • ऐसे में अगर जांच के दौरान ऐसा सामान मिलता है, तो बैग लेकर चल रहे व्यक्ति से पूछताछ की जा सकती है
  • उसे यह बताना पड़ सकता है कि सामान किसका है और वह उसके पास कैसे आया

4 of 5
एयरपोर्ट पर किसी अनजान व्यक्ति से सामान क्यों नहीं लेना चाहिए? - फोटो : Freepik
किन मामलों में हो सकती है जेल?
  • भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस  (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 लागू होता है
  • इस कानून के तहत अपराध की प्रकृति, बरामद पदार्थ और उसकी मात्रा के आधार पर सजा तय होती है
  • एनडीपीएस एक्ट की धारा 54 में अवैध पदार्थों के कब्जे से जुड़ा कानूनी प्रावधान है
  • हालांकि, केवल किसी का बैग पकड़ लेने से व्यक्ति अपने आप दोषी नहीं हो जाता। मामले में उसकी जानकारी, भूमिका और अन्य सबूतों की जांच जरूरी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एयरपोर्ट पर किसी अनजान व्यक्ति से सामान क्यों नहीं लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
एयरपोर्ट पर किन बातों का ध्यान रखें?
  • अपना सामान खुद पैक करें और उसकी जांच करें
  • किसी अनजान व्यक्ति का बैग या पैकेट अपने साथ न ले जाएं
  • किसी दूसरे के कहने पर बंद पैकेट या गिफ्ट अपने सामान में न रखें
  • अपने बैग को कभी भी लावारिस न छोड़ें
  • एयरपोर्ट पर किसी की मदद करने के चक्कर में अनजान सामान अपने पास न रखें
  • अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति सामान ले जाने के लिए दबाव बनाए, तो एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी जानकारी दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें