Aadhaar Card Name Correction Documents: आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए एक बेहद जरूरी और अनिवार्य पहचान पत्रों में से एक बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज हो गई है या शादी के बाद नाम में बदलाव करना है, तो उसे तुरंत सही करवाना जरूरी है।
आधार में नाम का संशोधन करवाने के लिए आपके पास ऐसा वैध सरकारी दस्तावेज होना चाहिए जिसमें आपकी फोटो और सही नाम स्पष्ट रूप से दर्ज हो। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इसके लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।