फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल लोक अदालत 2026: इस तारीख को लग रही है लोक आदालत, यहां खत्म करवा सकते हैं केस और चालान; जानें कैसे

Thu, 10 Sep 2026 01:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Lok Adalat: 12 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जहां समझौते के जरिए कई तरह के मामलों का निपटारा कराया जा सकता है। पर दिल्ली में इसकी तारीख बदल गई है।
विज्ञापन
1 of 6
लोक अदालत दिल्ली में कब लगेगी? - फोटो : Amar Ujala AI
National Lok Adalat 2026: अगर आपका कोई मामला लंबे समय से कोर्ट में लंबित है या ट्रैफिक चालान समेत किसी विवाद का समाधान नहीं हो पा रहा है, तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल लोक अदालत के जरिए कई ऐसे मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका मिलता है।

इस बार नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, दिल्ली के लोगों के लिए तारीख अलग है। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण यानी DSLSA के मुताबिक, दिल्ली में लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है और अब ये 12 सितंबर की जगह पर 10 अक्तूबर 2026 को आयोजित होगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
लोक अदालत दिल्ली में कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock
लोक अदालत में किन मामलों का हो सकता है निपटारा?
  • लोक अदालत में अलग-अलग तरह के ऐसे मामलों को रखा जा सकता है, जिनमें दोनों पक्ष आपसी समझौते के लिए तैयार हों
  • इनमें बैंक से जुड़े मामले, चेक बाउंस के मामले और पैसे वापस न करने से जुड़े विवाद शामिल हो सकते हैं
  • इसके अलावा बिजली बिल से जुड़े मामले और ट्रैफिक चालान भी लोक अदालत में निपटारे के लिए रखे जा सकते हैं
  • पारिवारिक विवादों का समाधान यहां लाया जा सकता है, लेकिन तलाक के मामले को इसमें शामिल नहीं किया गया है
विज्ञापन

3 of 6
लोक अदालत दिल्ली में कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock
  • लोक अदालत में किसी मामले का समाधान तभी संभव होता है, जब संबंधित पक्ष समझौते के लिए तैयार हों
  • यानी किसी एक पक्ष की इच्छा के आधार पर मामला जबरन खत्म नहीं किया जा सकता

4 of 6
लोक अदालत दिल्ली में कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
  • अगर आप अपना मामला लोक अदालत में ले जाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए NALSA की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है
  • आवेदन के बाद टोकन और रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने की प्रक्रिया होती है
विज्ञापन

5 of 6
लोक अदालत दिल्ली में कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock
क्या ऑफलाइन भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
  • हां, आप लोक अदालत के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
  • ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए अपने जिले की अदालत में संपर्क किया जा सकता है
  • वहां मामले से जुड़े दस्तावेज दिखाकर आगे की प्रक्रिया की जानकारी ली जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोक अदालत दिल्ली में कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock
कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?
  • लोक अदालत में जाने से पहले मामले से जुड़े जरूरी कागजात तैयार रखना बेहतर है
  • इसमें आधार कार्ड, केस से संबंधित दस्तावेज, लोन एग्रीमेंट, पुराने बिलों की भुगतान रसीद, नोटिस और मामले से जुड़े अन्य सबूत शामिल होते हैं

नोट:- ध्यान दें कि अगर आपका कोई योग्य मामला लंबित है, तो पहले ये पता कर लें कि वो लोक अदालत में निपटारे के लिए लिया जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें