Mutual Fund SIP: अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी अच्छी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, बीते सालों में निवेश के इस क्षेत्र से कई लोगों को बंपर रिटर्न मिला है। अगर आप भी अपने बचत के पैसों पर बैंक की एफडी या किसी बचत योजना में मिलने वाले रिटर्न से ज्यादा ब्याज दर का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसे में आप निवेश के इस क्षेत्र में अपने पैसों को लगा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 666 रुपये की बचत करके 1 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -