फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: 10 10 10 का यह फॉर्मूला बना सकता है आपको लखपति, इस गणित से कुछ सालों में जुटा सकते हैं 20.7 लाख

Fri, 28 Apr 2023 02:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SiP - फोटो : Istock
Investment Tips: आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में आपके पास निवेश की समझ का होना बहुत जरूरी है। इससे आप कम समय में अपने बचत के पैसों पर अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लिए एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग भी कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आज हम आपको 10 10 10 के एक ऐसे फॉर्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कुछ सालों में ही निवेश के जरिए 20.7 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। यहां आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा। आप किसी भी कंपनी के म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 10 10 10 फॉर्मूले की मदद से 20.7 लाख रुपये का फंड जुटा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के बाद उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 10 सालों के लिए करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इस स्थिति में आप 10 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 20.7 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 12 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। 

WhatsApp Tips And Tricks: एक व्हाट्सएप अकाउंट को कैसे कर सकते हैं चार स्मार्टफोन में इस्तेमाल? ये रहा तरीका

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : i stock
वहीं आपके निवेश पर कुल 8.7 लाख रुपये की वेल्थ जनरेट होगी। ऐसे में आप कुल मिलाकर 20.7 लाख रुपये मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों के इस्तेमाल से आप अपने जरूरी कार्य कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें