Mutual Fund SIP: अगर आप भी आर्थिक रूप से समृद्ध जीवन जीने की चाहत रखते हैं या आपको अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा करना है। इस स्थिति में आपको निवेश शुरू करना चाहिए। आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जिन्होंने योजनाबद्ध ढंग से इन्वेस्टमेंट करके करोड़ों रुपये की संपत्ति को इकट्ठा किया है। अगर आप भी अपने भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से मैच्योरिटी के समय एक बड़े फंड को इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत भी नहीं है। आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी खुलवाकर हर महीने उसमें 1 हजार रुपये का निवेश करना होगा। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी को एक अच्छा विकल्प माना जाता है। बीते सालों में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -