फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी होगी खुशहाल: इस स्कीम में करें 5 हजार निवेश, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 2.4 करोड़

Wed, 22 Feb 2023 05:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mutual Fund SIP Scheme For Securing Retirement Age - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP Scheme For Securing Retirement Age: अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर हम में से कई लोग काफी चिंतित होते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं में अपने पैसों को निवेश करना पसंद करते हैं। निवेश के ये ऑप्शन्स कोई बुरे विकल्प नहीं है। हालांकि, इन क्षेत्रों में पैसों को इन्वेस्ट करने के बाद उतना ज्यादा रिटर्न नहीं मिल पाता है। वहीं आज के इस वैश्विक उथल-पुथल के दौर में महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको निवेश के उन क्षेत्रों में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना चाहिए, जहां से आपको शानदार रिटर्न मिलने की संभावना है। ऐसे में म्यूचुअल फंड निवेश आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। निवेश का यह क्षेत्र भले ही बाजार जोखिमों के आधीन आता है, लेकिन बीते सालों में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
Mutual Fund SIP Scheme For Securing Retirement Age - फोटो : Istock
ऐसे में मैच्योरिटी के समय एक बड़ा फंड इकट्ठा करने के लिए आप म्यूचुअल फंड में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले पैसों से आप आर्थिक रूप स्वतंत्र जीवन जी सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
Mutual Fund SIP Scheme For Securing Retirement Age - फोटो : Istock
आप किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम, जिसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इसके अलावा भविष्य में उस म्यूचुअल फंड स्कीम का बेहतर रिटर्न देने की संभावना है, उसका चुनाव आप कर सकते हैं। 

4 of 6
Mutual Fund SIP Scheme For Securing Retirement Age - फोटो : Istock
इसके बाद आपको उस म्यूचुअल फंड स्कीम में हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश पूरे 28 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
Mutual Fund SIP Scheme For Securing Retirement Age - फोटो : Istock
अगर आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से 28 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 2.4 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप सुरक्षित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mutual Fund SIP Scheme For Securing Retirement Age - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें