फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन खरीदने की बजाए यहां करें 900 रुपये का निवेश, मिल सकते हैं 63.1 लाख

Mon, 24 Apr 2023 11:24 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
आपकी छोटी-छोटी बचत आपके लिए एक समय के बाद अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना होगा, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिलता रहे। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लू टिक पाने के लिए आपको एक निश्चित राशि का भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में आप इस राशि को किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लू टिक खरीदने की बजाए उसे किसी अच्छी जगह पर निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 900 रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी के समय कुल 63.1 लाख रुपये की राशि को इकट्ठा कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें हर महीने 900 रुपये का निवेश करना है। आपको यह निवेश पूरे 30 सालों के लिए करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : iStock
इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 63.1 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे।

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : i stock
मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें