फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: 8 हजार रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, मैच्योरिटी के समय मिल सकते हैं 5.2 करोड़

Fri, 22 Dec 2023 10:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
भविष्य की चिंता हम सभी लोगों को होती है। ऐसे में हम सभी लोग अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए बचाकर बैंक में रखने लगते हैं। गौरतलब बात है कि महंगाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को बैंकों में रखने की बजाए उसे किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। ताकि समय के साथ-साथ उस पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता रहे। आप अपने बचत के पैसों को किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। लॉन्ग टर्म निवेश में आप म्यूचुअल फंड के जरिए एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जहां से आप मात्र 8 हजार रुपये की बचत करके 5.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। आप एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करने के बाद आपको उसमें एसआईपी बनवानी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 8 हजार रुपये का निवेश पूरे 35 सालों के लिए करना है। निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
ऐसे में आप मैच्योरिटी के समय आसानी से 5.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। ये पैसे भविष्य में आपको आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम करेंगे। आप अपने जरूरी प्रयोजनों को इन पैसों की सहायता से पूरा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें