भविष्य की चिंता हम सभी लोगों को होती है। ऐसे में हम सभी लोग अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए बचाकर बैंक में रखने लगते हैं। गौरतलब बात है कि महंगाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को बैंकों में रखने की बजाए उसे किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। ताकि समय के साथ-साथ उस पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता रहे। आप अपने बचत के पैसों को किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। लॉन्ग टर्म निवेश में आप म्यूचुअल फंड के जरिए एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जहां से आप मात्र 8 हजार रुपये की बचत करके 5.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -