फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: इस तरह निवेश करके 15 वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति, समझिए निवेश का यह सीक्रेट फॉर्मूला

Sun, 20 Jul 2025 01:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले तो म्यूचुअल फंड का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock
आज के समय हर व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता है। भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए वह पहले से प्लानिंग करने लगता है। हालांकि, आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में जीवन की जरूरतें और भविष्य की प्लानिंग के लिए सिर्फ बचत ही काफी नहीं है बल्कि आपको अपने बचत के पैसों को स्मार्ट ढंग से निवेश करना जरूरी है। अगर आप किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले तो म्यूचुअल फंड का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यहां आप छोटा-छोटा निवेश करके भविष्य में एक बड़ी रकम इकट्ठा कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं कैसे आप यहां निवेश करके 15 वर्षों में करोड़पति बन सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करना है, जो भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकती है। एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करने के बाद आपको उसमें एसआईपी बनवानी है। 
विज्ञापन

3 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock
एसआईपी बनवाने के बाद आपको उस स्कीम में हर महीने 20 हजार रुपये का निवेश करना है। 20 हजार रुपये महीने का निवेश आपको 15 वर्षों तक जारी रखना है। निवेश के दौरान आपको इस बात की उम्मीद रखनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock
अगर हर साल 12 प्रतिशत का रिटर्न उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 15 वर्षों में करीब 1,00,91,519.990 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। ये पैसे आपको भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें