आज के समय महंगाई की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस कारण रिटायरमेंट के बाद एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की चाह हर नौकरीपेशा और कारोबारी व्यक्ति को रहती है। ऐसे में आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें आपको म्यूचु्अल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश एक ऐसा विकल्प है जहां आपको लंबी अवधि में कमाल का रिटर्न मिल सकता है। यहां अगर आप एसआईपी बनाकर 15,000 रुपये प्रति माह का निवेश करते हैं। इस निवेश को अगर आप 25 वर्षों तक जारी रखते हैं और आपके निवेश पर 12 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है तो इस हिसाब से मैच्योरिटी के समय 2,84,64,526 रुपये आपको मिल सकते हैं। यानी 25 वर्षों में आप 15 हजार रुपये निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। बीते वर्षों में लोगों का झुकाव म्यूचुअल फंड निवेश की ओर तेजी से बढ़ा है।