फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: 5 हजार रुपये की बचत करके अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 33.4 लाख

Fri, 12 Apr 2024 10:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
Investment Tips: अपने भविष्य की चिंता हम में से अधिकतर लोगों को होती है। कई लोग अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए छोटी बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। गौर करने वाली बात है कि निवेश का यह क्षेत्र सुरक्षित तो जरूर होता है। हालांकि, यहां से हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। वहीं आज के इस दौर में जब महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए म्यूचुअल फंड में एसआईपी बना सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप पांच हजार रुपये की बचत करके 33.4 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। उसके बाद आपको उसमें एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने पांच हजार रुपये निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment Tips - फोटो : istock
पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 17 सालों के लिए करना होगा। इस दौरान आपको यह उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

Indian Railways: स्लीपर क्लास में बुक किया है टिकट तो बिना एक पैसे खर्च किए हो सकता है एसी क्लास में अपग्रेड

4 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
अगर रिटर्न आपके उम्मीदों के मुताबिक मिलता है। इस स्थिति में आप मैच्योरिटी के समय आसानी से 33.4 लाख रुपये इक्ट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों से अपने भविष्य की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर अच्छे से जी सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें