Mutual Fund SIP: अगर आप लॉन्ग टर्म को ध्यान रखकर किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां आपके बचत के पैसों पर अच्छी ब्याज दर मिले। ऐसे में आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं, लेकिन निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना भी अधिक रहती है। इस क्षेत्र में अगर आप निवेश कर रहे हैं। ऐसे में आपके पास एक अच्छी फाइनेंशियल समझ का होना जरूरी है। म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव काफी सोच-समझकर करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 166 रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -