फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: अपने बच्चों के भविष्य को करना चाहते हैं सुरक्षित, इस स्कीम में करें निवेश, 7 साल में मिलेंगे 66 लाख रुपये

Tue, 01 Mar 2022 04:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock
अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। आज जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। उसे देखते हुए आपको एक व्यवस्थित ढंग से निवेश करना चाहिए। आज के दौर में ज्यादातर लोग निवेश के नए विकल्पों का चयन कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड से निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है। हालांकि, इन क्षेत्रों में निवेश करने से पहले आपको गहन अध्ययन और विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड के सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय 66 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप 7 साल निवेश करके 66 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock
अगर आप 7 साल निवेश करके 66 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवानी होगी। एसआईपी बनवाने के बाद आपको 7 सालों तक हर महीने 50 हजार रुपये का निवेश करना है।
विज्ञापन

3 of 5
अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock
इसके अलावा निवेश के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल औसतन 12 प्रतिशत का रिटर्न मिलता रहे। अगर 7 सालों तक आप हर महीने 50 हजार रुपये का निवेश करते हैं और उस इन्वेस्टमेंट पर आपको औसतन 12 प्रतिशत का रिटर्न हर साल मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से 7 साल में 66 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

4 of 5
अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock
इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई या उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों का उपयोग अपने किसी दूसरी जरूरी कार्यों के लिए भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप बिना जानकारी के यहां पर निवेश करते हैं, तो आपको एक बड़े घाटे का सामना भी करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें