फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund: इस स्कीम में 8 हजार रुपये का निवेश करके रिटायरमेंट के बाद बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे?

Fri, 07 Feb 2025 07:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप मात्र 8 हजार रुपये निवेश करके रिटायरमेंट के बाद एक अच्छा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए आपको पहले ही फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरुआत कर देनी चाहिए। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां पर निवेश करके 60 की उम्र के बाद अपने जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप मात्र 8 हजार रुपये निवेश करके रिटायरमेंट के बाद एक अच्छा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्युचुअल फंड में एसआईपी (SIP) बनाकर निवेश करना होगा। देश में कई लोग लॉन्ग टर्म के लिए म्युचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि आमतौर पर लंबे समय में म्युचुअल फंड अच्छा रिटर्न देता है।
विज्ञापन

2 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
मान लीजिए आपकी उम्र 30 साल है। 30 साल की उम्र में आप किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर एक अच्छी म्युचुअल फंड स्कीम में एसआईपी (SIP) शुरू करते हैं। एसआईपी शुरू करने के बाद आपको हर महीने 8 हजार रुपये का निवेश करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
8 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों तक करना होगा। इसके अलावा, आपको यह उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है, तो इस स्थिति में 30 सालों के बाद, यानी जब आपकी उम्र 60 साल की हो जाएगी, उस समय आपके पास करीब 2,82,39,310 रुपये इकट्ठा हो सकते हैं।

4 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
यह राशि न केवल आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि आप इन पैसों से अपने रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों और महत्वपूर्ण योजनाओं को भी पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें