फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में बन सकते हैं करोड़पति, ये रहा फॉर्मूला

Fri, 13 Sep 2024 07:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
Mutual Fund SIP: अगर आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर जीना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में करोड़ों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड स्कीम निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो लॉन्ग टर्म में आप यहां इन्वेस्टमेंट करके अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इस कारण कई लोग यहां पर निवेश करना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके 2.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
इसके लिए सबसे पहले आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 35 सालों के लिए करना होगा। निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी रखनी होगी कि आपके निवेश पर सालाना 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है इस स्थिति में आप 35 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय करीब 2.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप आर्थिक रूप से समृद्ध होकर अपना जीवन जी सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें