फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: सिर्फ 200 रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के समय इकट्ठा कर सकते हैं 1.4 करोड़, समझिए गणित

Tue, 13 Aug 2024 06:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : Istock
Mutual Fund Investment: अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर चिंतित हैं और उसको आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए अच्छी-खासी बचत करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 200 रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के समय 1.4 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आपकी वर्तमान में उम्र 30 साल है तो अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप महज 200 रुपये की बचत करके 1.4 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : Istock
इसमें आपको सबसे पहले किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको रोजाना 200 रुपये की बचत करके हर महीने 6 हजार रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड एसआईपी में करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
यह निवेश आपको पूरे 30 सालों के लिए करना होगा। निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है। इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद अपने रिटायरमेंट के समय करीब 1.4 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें