फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी दिक्कत, ऐसे 15 हजार रुपये निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति

Mon, 17 Feb 2025 08:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक शानदार निवेश के गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 15 हजार रुपये निवेश करके 3 करोड़ 41 लाख रुपए से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
अगर आप सोच-समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से किसी अच्छी जगह पर निवेश करते हैं, तो रिटायरमेंट के समय तक आप करोड़ों रुपए का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आज हम आपको एक शानदार निवेश के गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 15 हजार रुपये निवेश करके 3 करोड़ 41 लाख रुपए से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि देश में कई लोग अपने रिटायरमेंट को लेकर एक अच्छी प्लानिंग नहीं करते हैं। इस कारण वृद्धावस्था में उन्हें कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको जिस स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां निवेश करके आप रिटायरमेंट के समय आर्थिक स्वतंत्रता को हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, रिटायरमेंट के समय जो आपको पैसे मिलेंगे, उनसे आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को भी पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको म्युचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। म्युचुअल फंड में एसआईपी कैसे बनवानी है? इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। अगर आपकी उम्र 30 साल है। इस उम्र में आप किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाते हैं। एसआईपी बनवाने के बाद उसमें हर महीने 15 हजार रुपये का निवेश करना है।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
15 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों तक करना होगा। निवेश अवधि के दौरान आपको यह उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
अगर सालाना 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है, तो इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 3,41,89,880 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों से आप अपने रिटायरमेंट की बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से खुशहाल होकर जी सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्युचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें